"भारतीय संस्कृति की परंपरा अरण्य संस्कृति की रही है, जो मनुष्य प्रकृति के बीच में रहेगा वही प्रकृति से भी प्रेम करेगा।"
आइये, जाने, समझें और जुडें अपने पहाड़ से, अपने उत्तराखण्ड से, अपने अल्मोड़ा से . . .
अल्मोड़ा एक नज़र . . .
"अल्मोड़ा भारतीय राज्य अल्मोड़ा जिला का मुख्यालय है। अल्मोड़ा अपनी सांस्कृतिक विरासत, हस्तकला, खानपान, और वन्य जीवन के लिए प्रसिद्ध है।
हल्द्वानी, काठगोदाम और नैनीताल से नियमित बसें अल्मोड़ा जाने के लिए चलती हैं। ये सभी बसे भुवाली होकर जाती हैं। भुवाली से अल्मोड़ा जाने के लिए रामगढ़, मुक्तेश्वर वाला मार्ग भी है। परन्तु अधिकांश लोग गरमपानी के मार्ग से जाना ही अदिक उत्तम समझते हैं। क्योंकि यह मार्ग काफी सुन्दर तथा नजदीकी मार्ग है।भुवाली, हल्द्वानी से ४० कि.मी. काठगोदाम से ३५ कि.मी. और नैनीताल से ११ कि.मी. की दूरी पर स्थित है। तथा भुवाली से अल्मोड़ा ५५ कि.मी. की दूरी पर बसा हुआ है।"

मंगलवार, 16 मार्च 2010
अल्मोड़ा में नवरात्र पूजन
अल्मोड़ा के ऊंचे पहाड़ों से आज भी सुनाई देती है महावीर की महिमा. वहां आज भी मौजूद है वो मंदिर, जहां बैकुंठ धाम जाने से पहले राम औऱ हनुमान का हुआ मिलन और जहां हनुमान को मिला था चिरंजीवी होने का वरदान.
संवप्सर प्रतिपदा
चैत शुक्ल पड़वा वर्ष के आरंभ में होती है। इस दिन कहीं-कहीं नवदुर्गा की मूर्ति स्थापित की जाती है। हरेला भी बोया जाता है। देवी के उपासक नवरात्र-व्रत करते हैं। चंडी का पाठ होता है। संवत्सर प्रतिपदा को पंडितों से पंचांग का शुभाशुभ फल सुनते हैं।
चैत्राष्मी को देवी-भक्त व्रत तथा पाठ पूजा करते हैं।
रामनौमी
विधवा स्रियाँ तथा राम-भक्त लोग व्रत-पूजन स्वयं करते तथा पुरोहितों व ब्राह्मणों द्वारा कराते हैं।
दशाई या दशहरा
चैत सुदी दसमी को देवताओं में हरेला चढ़ाकर स्वयं सिर पर चढ़ाते हैं। नवरात्रि के व्रत को पूर्ण करके दान-दक्षिणा, ब्रह्म-भोज भी कराया जाता है।
इतिहास
प्राचीन अल्मोड़ा कस्बा, अपनी स्थापना से पहले कत्यूरी राजा बैचल्देओ के अधीन था। उस राजा ने अपनी धरती का एक बड़ा भाग एक गुजराती ब्राह्मण श्री चांद तिवारी को दान दे दिया। बाद में जब बारामण्डल चांद साम्राज्य का गठन हुआ, तब कल्याण चंद द्वारा १५६८ में अल्मोड़ा कस्बे की स्थापना इस केन्द्रीय स्थान पर की गई। कल्याण चंद द्वारा चंद राजाओं के समय मे इसे राजपुर कहा जाता था। 'राजपुर' नाम का बहुत सी प्राचीन ताँबे की प्लेटों पर भी उल्लेख मिला है।
६० के दशक में बागेश्वर जिले और चम्पावत जिले नहीं बनें थे और अल्मोड़ा जिले के ही भाग थे।

भूगोल
अल्मोड़ा कस्बा पहाड़ पर घोड़े की काठीनुमा आकार के रिज पर बसा हुआ है। रिज के पूर्वी भाग को तालिफत और पश्चिमी भाग को सेलिफत के नाम से जाना जाता है। यहाँ का स्थानीय बाज़ार रिज की चोटी पर स्थित है जहाँ पर तालिफत और सेलिफत संयुक्त रूप से समाप्त होते हैं।
बाज़ार २.०१ किमी लम्बा है और पत्थर की पटियों से से ढका हुआ है। जहाँ पर अभी छावनी है, वह स्थान पहले लालमंडी नाम से जाना जाता था। वर्तमान में जहाँ पर कलक्टरी स्थित है, वहाँ पर चंद राजाओं का 'मल्ला महल' स्थित था। वर्तमान में जहाँ पर जिला अस्पताल है, वहाँ पर चंद राजाओं का 'तल्ला महल' हुआ करता था।
सिमलखेत नामक एक ग्राम अल्मोड़ा और चमोली की सीमा पर स्थित है। इस ग्राम के लोग कुमाँऊनी और गढ़वाली दोनो भाषाएँ बोल सकते हैं। पहाड़ की चोटी पर एक मंदिर है, भैरव गढ़ी।
गोरी नदी अल्मोड़ा जिले से होकर बहती है।
अल्मोड़ा में एक प्रसिद्ध नृत्य अकादमी है, डांसीउस - जहाँ बहुत से भारतीय और फ्रांसीसी नर्तकों को प्रक्षिक्षण दिया गया था। इसकी स्थापना उदय शंकर द्वारा १९३८ में की गई थी। अल्मोड़ा नृत्य अकादमी को कस्बे के बाहर रानीधारा नामक स्थान पर गृहीत किया गया। इस स्थान पर से हिमालय और पूरे अल्मोड़ा कस्बे का शानदार दृश्य दिखाई देता है।
"इन पहाड़ों पर, प्रकृति के आतिथ्य के आगे मनुष्य द्वारा कुछ भी किया जाना बहुत छोटा हो जाता है। यहाँ हिमालय की मनमोहक सुंदरता, प्राणपोषक मौसम, और आरामदायक हरियाली जो आपके चारों ओर होती है, के बाद किसी और चीज़ की इच्छा नहीं रह जाती। मैं बड़े आश्चर्य के साथ ये सोचता हूँ की क्या विश्व में कोई और ऐसा स्थान है जो यहाँ की दृश्यावली और मौसम की बराबरी भी कर सकता है, इसे पछाड़ना तो दूर की बात है। यहाँ अल्मोड़ा में तीन सप्ताह रहने के बात मैं पहले से अधिक आश्चर्यचकित हूँ की हमारे देश के लोग स्वास्थ्य लाभ के लिए यूरोप क्यों जाते है।" - महात्मा गांधी
२००१ की भारतीय जनगणना के अनुसार, अल्मोड़ा जिले की जनसंख्या ६,३०,५६७ है।

लोकप्रिय पोस्ट
-
म्योर उत्तराखंड: नंदा देवी डोला, नंदा देवी मेला महोत्सव, २०११
-
अल्मोड़ा में हरेला पर्व । ऋतुओं के स्वागत का त्यौहार- हरेला क्या है "हरेला" इसे जाने ? " हरेला: हरयाव कुमाऊं भाषा में...
-
कैची धाम नीम करोली बाबा का कैंची धाम ......... मेरी हाल ही की पहाड़ यात्रा देवभूमि के ऐसे ही रमणीय स्थानों में बाबा नीम करोली महाराज का...
-
आपको और आपके समस्त परिवार को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं... दीपावली का अर्थ है दीपों की पंक्ति। दीपावली शब्द ‘दीप...
-
आज हनुमान जयंती है, आदरणीय मित्रो, आप सभी को श्री हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ. हनुमान जयंती आज, मंदिरों में विशेष आयोजन.हनुमान जयं...
-
सभी ब्लोग्कर्ताओ और योगदानकर्ताओ और मेरे सभी मित्रो को होली की रंग भरी शुभकामनायें . . . होली के रंग दोस्तों के संग , उड़ा...
-
पर्यटन स्थल - भूला बिसरा भारत - कटारमल का सूर्य मंदिर अल्मोड़ा, उत्तराखंड कोणार्क जहाँ पत्थरों की भाषा मनुष्य की भाषा से श्रेष्ठतर है। ...
-
ऐसा कहा जाता है कि पृथ्वी द्वारा 365/366 दिन में होने वाली सूर्य की परिक्रमा को वर्ष और इस अवधि में चंद्रमा द्वारा पृथ्वी के लगभग 12 चक्कर ...
-
चलियें आज आपको अल्मोड़ा में कुछ दूरी पर स्तिथ एक सुंदर सी जगह ( कौसानी ) लियें चलतें है | . .. क्या पता आपको भी प्रकृति से प्रेम हो जाए ...
-
गोलू देवता जी के बारे मै बहुत ही महत्वपूर्ण एवं रोचक जानकारी . . . राजा ने भैरव पूजा का आयोजन किया और भगवान भैरव को प्रसन्न करने का प्रयास ...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें